भाजपा जिलाध्यक्ष भंडारी ने नौ मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की
सिरोही, 28 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने सिरोही जिले के 9 मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को किया गया है।
नए मंडल अध्यक्षों की सूची:
आबूपर्वत: अक्षय चौहान
सियावा: मुकेश सिंह डाभी
गिरवर: गणेश बंजारा
कृष्णगंज: हार्दिक देवासी
पालड़ी एम: अजीत सिंह देवड़ा
शिवगंज: ताराराम कुमावत
रोहिड़ा: कांतिलाल जणवा
झाडोली: जवानाराम देवासी
भाखर: दशरथ सिंह राव
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने सभी नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से भाजपा को और अधिक मज़बूती मिलेगी।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।