अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
सिरोही, 07 अगस्त। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास (आईसीडीएस) विभाग के अधिकारी, जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य/प्रतिनिधि तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से प्रकाश शिवरान एवं सुबोध कुमार ने छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह पहल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को उनके नियमित पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान प्रत्येक वर्ष रू 30,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऐसी सभी छात्राएँ जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण किसी सरकारी स्कूल से किये हैं और उसके बाद 2 से 5 वर्ष अवधि के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान में नियमित प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में 2026 में प्रवेश लिया है, वे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के प्रथम चरण के लिए आवेदन 10 अगस्त से 31 अगस्त तक किए जा सकेंगे। इसके पश्चात द्वितीय चरण के आवेदन 10 जनवरी से 31 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे।
बैठक में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना जिले की अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक पहुँचे, इसके लिए सभी संबंधित विभाग एवं शैक्षणिक संस्थान पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी महाविद्यालयों एवं संस्थानों को निर्देश दिए कि प्रत्येक संस्था छात्रवृत्ति प्रक्रिया के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करे तथा आवेदन की प्रगति की नियमित जानकारी जिला प्रशासन के साथ साझा करे।
जिला कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति योजना के पोस्टर सभी महाविद्यालयों एवं संस्थानों के सूचना पट्ट पर प्रमुखता से लगाए जाएँ, ताकि प्रत्येक पात्र छात्रा को योजना की जानकारी समय पर प्राप्त हो और वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सके।