खण्डेलवाल प्रीमियर लीग डे नाईट क्रिकेट महाकुम्भ 6 मई से



खण्डेलवाल प्रीमियर लीग डे नाईट क्रिकेट महाकुम्भ 6 मई से 

केपीएल टूर्नामेंट सीजन ग्यारह में 14 टीमें भाग लेगी, विजेताओ को मिलेंगी आकर्षक ईनाम राशि, तैयारियां शुरू

सिरोही। खण्डेलवाल (वैश्य) नवपरगना समाज की युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला खण्डेलवाल प्रीमियर लीग केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सिरोही के अरविंद पवेलियन खेल मैदान पर आगामी छः मई से शुरू होगा। पांच दिवसीय इस क्रिकेट महाकुम्भ में समाज के कई प्रवासी खिलाड़ियों का खेल कौशल देखने को मिलेगा, वहीं प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक ईनाम राशि व पुरस्कार होंगे।

केपीएल खण्डेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के लोकेश खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष समाज के वार्षिक मेला उत्सव पर सामाजिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग सम्मिलित होते हैं इस बार भी सिरोही मुख्यालय के अरविंद पवेलियन खेल मैदान पर पूर्व की भांति ग्यारवां विराट आयोजन होने जा रहा है। आयोजन कमेटी की ओर से दूसरी बार दुधिया रोशनी में डे नाईट मैच कराए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता में दिन में खेले जाने वाले पांच मैच ग्राउंड बी पीछे खेले जाएंगे।

खण्डेलवाल समाज कि इस प्रतियोगिता में चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद तथा मारवाड़ क्षेत्र के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। इसमें कुल 24 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 मई को दोपहर 3 बजे होगा तथा फाइनल मैच 10 मई को शाम 5 बजे शुरू होगा। खेल मैदान पर पिच निर्माण सहित आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू की गई है। संपूर्ण आयोजन समाज के भामाशाहों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें कुल 14 टीम भाग ले रही है।

प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत के बाद फाइनल विजेता को कमेटी की ओर से पचपन हजार रुपए और ट्राफी तथा उपविजेता को इकतालीस हजार व ट्रॉफी, इसी प्रकार मैन ऑफ द सीरीज विजेता को इक्कीस हजार व ट्राफी सहित श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी मैच हार्ड टेनिस बॉल से खेले जाएंगे।

उल्लेखनीय की पांच दिवसीय केपीएल टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में हर बार काफी उत्साह देखा जाता है। इसी अनुरूप खंडेलवाल समाज के क्रिकेट महाकुंभ की तैयारी भी शुरू हो गई है। सभी मैच का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

यह टीमें शिरकत करेंगी :

केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में खंडेलवाल समाज की निम्न टीमें भाग ले रही है जिसमें विराट सुपर किंग सूरत, मारवाड़ टाइटंस, चेन्नई वॉरियर्स, चेन्नई सुपर किंग, राजस्थान सुपरजेंट्स, स्पोर्टंस, साउथर्न स्टार, आमची मुम्बई, पुणे वॉरियर्स, मरुधरा, कर्नाटक रॉयल चैलेंजर आरसीबी, मुम्बई इलेवन ए, मैसूर रॉयल बॉयस,गुजरात वॉरियर्स इस प्रकार कुल 14 टीम भाग लेगी। ड्रॉ के द्वारा पर्ची निकालकर सभी टीमों का मैच शेड्यूल तैयार किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post