ग्राम रथ अभियान पहुंचा नया सानवाड़ा, कठपुतली और संगीत के जरिए योजनाओं की दी जानकारी

ग्राम रथ अभियान पहुंचा नया सानवाड़ा, कठपुतली और संगीत के जरिए योजनाओं की दी जानकारी

नया सानवाड़ा | 


राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ग्राम रथ अभियान सोमवार को नया सानवाड़ा पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रथ का स्वागत किया। जिला मुख्यालय से विधिवत शुभारंभ के बाद यहां पहुंचने पर प्रशासक अलका रावल के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें तहसीलदार शंकरलाल बोराणा, अतिरिक्त बीडीओ जितेंद्र सिंह राणावत सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत LED मोबाइल वैनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाई जा रही है।


ग्राम रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं—जैसे गोपाल क्रेडिट कार्ड—की जानकारी हर ग्राम पंचायत और ढाणी तक पहुंचाना है। विशेष रूप से रथ में सुझाव पेटी भी रखी गई है, ताकि किसान अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकें।


कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कठपुतली और संगीत के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी गई, जिससे ग्रामीणों ने आसानी से समझा और सराहा। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी नैनाराम लोहार, उप प्राचार्य छत्तर सिंह राणावत, कनिष्ठ सहायक मंछाराम मीणा, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल, पूर्व झाड़ोली भाजपा उपाध्यक्ष गोप सिंह बालीया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post