आई माता वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु

आई माता वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु

नया सानवाड़ा. कस्बे के कुम्हारवाड़ा में मंगलवार को आई माता मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह कुम्हारवाड़ा में मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह गाजे-बाजे के साथ आई माता की महाआरती की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए। वहीं सवेरे कुम्हारवाड़ा स्थित आई माता मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवक-युवतियों ने ढोल ढमाकों के आगे नृत्य किया। श्रद्धालु आई माता के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं महिलाएं शोभायात्रा में माता के मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। आसमान में उड़ता गुलाल, माता के जयकारों के वातावरण भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा कुम्हारवाड़ा, जैन गली, सुथारवास, मैन गली, आखरिया चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आई माता मंदिर में धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। माता को प्रसादी का भोग लगाया गया व समाजबंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मेले में देशावर रहने वाले समाजबंधुओं ने मेले में शिरकत की।

Post a Comment

Previous Post Next Post