गांव-गांव स्थापित हो रहे हनुमान चालीसा केंद्र, हिंदू एकता को मिलेगी मजबूती

गांव-गांव स्थापित हो रहे हनुमान चालीसा केंद्र, हिंदू एकता को मिलेगी मजबूती
पाडीव।
हिंदू समाज की एकता, संगठन और धार्मिक चेतना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गांव-गांव हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पाडीव ग्राम में हनुमान चालीसा केंद्र का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने कहा कि हनुमान चालीसा केंद्र हिंदू समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव तक यह केंद्र पहुंचे, जिससे युवाओं में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक एकता की भावना विकसित हो।
कार्यक्रम में उपस्थित केंद्र प्रभारी नितिन जी रावल ने विधिवत शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने नियमित रूप से साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post