भजनलाल सरकार ने सिरोही जिले के लिए ऐतिहासिक बजट दिया है भाजपा कार्यकर्ता उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे : राज्यमंत्री ओटाराम देवासी



भजनलाल सरकार ने सिरोही जिले के लिए ऐतिहासिक बजट दिया है भाजपा कार्यकर्ता उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे : राज्यमंत्री ओटाराम देवासी

केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाए : सांसद चौधरी

भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, हमारे लिए ये एक परिवार है, एक विचार है, जिसने हमें जनसेवा का मार्ग दिखाया : जिलाध्यक्ष भंड़ारी

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर सिरोही विधानसभा सम्मेलन हुए आयोजित।

सिरोही 9 अप्रेल। मंगलवार को भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत एयरलाइन होटल में सिरोही शिवगंज विधानसभा सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ व कार्यक्रम के जिला संयोजक नरपतसिंह राणावत के सानिध्य में किया गया। 

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो देशहित को सर्वोपरि मानती है। राजस्थान की भजनलाल सरकार सिरोही जिले के लिए ऐतिहासिक बजट दिया है भाजपा कार्यकर्ता उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे और जनता को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताये। 
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और नीति को जन-जन तक पहुंचाएं और नकारात्मकता को दरकिनार कर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष और समर्पण का रहा है, और आज भी पार्टी को ऐसे ही समर्पित कार्यकताओं की जरूरत है जो बिना किसी निजी स्वार्थ के राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दें।

 सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि संगठनात्मक एकता और समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने कहा की स्थापना दिवस हमारे लिए एक नई प्रेरणा लेकर आता है, यह दिन हमें अपने मूल्यों की याद दिलाता है और देश के प्रति समर्पण को दोहराने का अवसर देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश न केवल सुरक्षित है, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान भी बना रहा है। सांसद चौधरी ने केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा की रीति नीति से कार्यकर्ताओ को अवगत करवाया।

जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी ने कहा कि भाजपा की जन-जन के बीच सबसे लोकप्रिय और आदर्श राजनीतिक संगठन के रूप में पहचाना जाता है। भाजपा एक ऐसी यात्रा है जो दृढ़ संकल्प, निष्ठा, निरंतरता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के साथ आगे बढ़ती जा रही है। मुझे गर्व है कि मैं एक ऎसे दल से जुड़ कर राष्ट्र की सेवा कर रही हुँ, जिसका उदय देश प्रेम की भावना और राष्ट्र की सेवा के लिए हुआ है अपनी स्थापना से ही देशहित को सर्वोपरि मानने वाली भाजपा देशभर में जनसेवा का प्रतीक बनी है। विरासत, विज्ञान और विकास को चरितार्थ करते हुए हर देशवासी तक न्याय और समानता सुनिश्चित करना भाजपा का संकल्प है और इस दिशा में संगठन के करोड़ों कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। 
डॉ भंड़ारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, हमारे लिए ये एक परिवार है, एक विचार है, जिसने हमें जनसेवा का मार्ग दिखाया।

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल सगरवंशी, जुजार सिंह व दिलीप सिंह मांडणी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रेल 1980 को हुई थी जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। उन्होंने बताया कि भाजपा आज विराट वृटवृक्ष बन चुका है इसके पीछे कई महापुरुषों का संघर्ष व समर्पण है।

कार्यक्रम जिला संयोजक नरपतसिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कठोर परिश्रम करके इस अभियान को प्रत्येक बुध तक सफल बनाने में आज से ही जुट जाये तो ही सफल होंगे। उन्होंने कहा कि हमें स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती तक प्रत्येक कार्यक्रम को बुथ स्तर से लेकर बड़े स्तर पर आयोजित करने है।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर की गई। 
कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक अरुण ओझाने मंच संचालन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, कार्यक्रम के संयोजक, सहसंयोजक और जन प्रतिनिधि के मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post