सिरोही में भाजपा नेताओं का होली मिलन, दिव्यांग कार्यकर्ता संजय सिंह का सम्मान
सिरोही, 2025: होली के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता संजय सिंह पिथापुरा के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
इस विशेष मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक तारा भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, राजस्थान सरकार में मंत्री ओटाराम देवासी, जिला मंत्री नरपत सिंह राणावत , भाजपा के वरिष्ठ नेता हार्दिक समेत कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संजय सिंह को साफा पहनाकर, गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाइयां दीं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता हार्दिक देवासी ने संजय सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "दिव्यांग होने के बावजूद संजय सिंह जी का समर्पण और उनकी निष्ठा अद्वितीय है। वे निरंतर मोदी सरकार और भजनलाल शर्मा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं, जिससे पार्टी संगठन और मजबूत हो रहा है।"
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान संजय सिंह, उनकी माता और बहन ने सभी भाजपा नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। संजय सिंह की मेहनत और लगन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है।
#Sirohi #BJP #Holi2025 #SanjaySinghPithapura #OtaramDewasi #BhajanlalSharma #NarendraModi