नया सानवाड़ा में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की सराहना

नया सानवाड़ा में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की सराहना


नया सानवाड़ा। जिला परिषद के एसीईओ शैलेन्द्र जोशी एवं पिंडवाड़ा के विकास अधिकारी ने बुधवार को नया सानवाड़ा ग्राम पंचायत का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंचायत मुख्यालय पहुंचकर कार्मिकों से जानकारी ली और गांव में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


इस दौरान आखरिया चौक, सामुदायिक शौचालय सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों से भी सफाई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। नया सानवाड़ा में आरआरसी के लिए स्थान चिन्हित होने पर प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण में नया सानवाड़ा एवं वीरोली की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। ग्राम विकास अधिकारी नैनाराम लोहार की नियमित मॉनिटरिंग पर अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त की। इस मौके पर सरपंच अलका रावल, कनिष्ठ सहायक मंछाराम मीणा व वीरोली से लक्ष्मण सिंह देवड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post