नया सानवाड़ा में हुआ सामाजिक अंकेक्षण
नया सानवाड़ा
स्थानीय ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में मंगलवार को प्रशासक अलका रावल की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 ब्लॉक संसाधन व्यक्ति बदाराम मय संसाधन व्यक्तियों की ओर से बनाई गई रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई।
जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न कार्यों का स्वीकृत, व्यय राशि कार्यवार सुनाया गया। उपस्थित ग्रामीणों की ओर से कार्यों पर हुए व्यय राशि की समीक्षा कर अनुमोदन किया गया। बैठक में अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राणावत, ग्राम विकास अधिकारी नेनाराम लोहार, कनिष्ठ सहायक मंछाराम, ग्राम संसाधन व्यक्ति विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, रमिला देवी, समाजसेवी जितेंद्र कुमार, मनोहर सिंह राणावत, मेट समीया समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।