भारतीय मजदूर संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली निकालते हुए किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन


सिरोही

 भारतीय मजदूर संघ ने अपने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सिरोही जिला मुख्यालय पर रैली निकालते हुए हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की,

 भारतीय मजदूर संघ की विभिन्न इकाइयां अल्ट्राटेक मजदूर संघ. जेके लक्ष्मी सीमेंट मजदूर संघ. वोल्केम मजदूर संघ, मॉडर्न इंसुलेटर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, विद्युत श्रमिक संघ, सहित सैकड़ो की संख्या में मजदूर एवं कर्मचारी अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए जहा से केंद्रीय एवं राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड. सरजावाव दरवाजा.राजमाता धर्मशाला होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं वक्ताओं ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से विरोध जताते हुए मजदूरों की लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की बात कही, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार को लेकर जमकर नारेबाजी की।


 भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघर्ष के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया, इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रांत संगठन मंत्री अनिल जोशी. जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह. जिला मंत्री पुखराज सिंदल. संगठन मंत्री प्रभुराम गरासिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेवा शंकर रावल ने भी संबोधित करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को भारतीय मजदूर संघ एवं मजदूरों की लंबित मांगों पर निर्णय लेने की मांग की, इस दौरान.... जेके लक्ष्मी सीमेंट अध्यक्ष रामाराम देवासी अल्ट्राटेक रेशमा राम गरासिया मॉडल से ओमप्रकाश छिपा वेलकम इंडिया लिमिटेड से गणेश जी गुर्जर से विद्युत से जिला उपाध्यक्ष श्री वीरम जी दहिया आशा प्रदेश महामंत्री इंदिरा  कुंवर जी आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष संजू चौहान आंगनबाड़ी से जिला अध्यक्ष संजू चौहान  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ||

Post a Comment

Previous Post Next Post