राष्ट्र निर्माण के अटल आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी: डॉ रक्षा भंडारी



राष्ट्र निर्माण के अटल आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी: डॉ रक्षा भंडारी 

भारतीय राजनीति के युगपुरुष, अटल नायक, अटल बिहारी को श्रद्धापूर्वक जन्म जयंती पर याद किया, अटल स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, कार्यकर्ताओं व लोगों ने श्रद्धा सुमन चढ़ाये

सिरोही। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा द्वारा देश भर में मनाए जा रहे "अटल स्मृति वर्ष" के तहत उनकी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति प्रदर्शनी के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने भारतीय राजनीति के युग पुरुष बता कहा कि अटल बिहारी अपने नाम के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में अटल नायक के रूप में उभर कर आए और प्रत्येक देशवासी आज उनकी जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है।

गुरुवार को मुख्यालय स्थित अरविंद पवेलियन में भारतीय जनता पार्टी सिरोही द्वारा आयोजित अटल प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, अटल स्मृति आयोजन के संयोजक हंसमुख मेघवाल आदि के करकमलों से किया गया। प्रदर्शनी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने वाजपेई को राष्ट्र चेतना के अमर साधक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के नाम समर्पित किया। राज्य मंत्री ने कहा कि आज अटल बिहारी का रोपित बीज भाजपा एक विशाल वटवृक्ष बनकर राष्ट्र सेवा के साथ सेवा की नव पीढ़ियों को रच रहा है। इसी प्रकार सांसद लुंबाराम चौधरी ने अटल बिहारी को श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए कहा कि उनका नारा अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा जो उन्होंने सपना देखा वो आज सकार हो रहा है। सांसद ने कहा कि अटल की पावन स्मृतियां सभी देशवासियों के मानस पटल पर सदैव अटल रहेगी। डीआर रक्षा भंडारी ने भारतीय राजनीति का अजातशत्रु ओजस्वी वक्ता और मां भारती क्या प्रकार उपासक वाजपेई को बताते हुए कहा कि भारत रत्न से सम्मानित युग पुरुष की शून्य से शतक की यात्रा सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। भंडारी ने कहा कि बाजपेयी का समर्पण भावी पीढ़ियों को दिशा दिखाता रहेगा।  प्रदर्शनी संयोजक लोकेश खंडेलवाल अटल जन्म जयंती को सुशासन की प्रेरणा का पर्व बताते हुए कहा कि भारत के नव निर्माण में महान राष्ट्र नायक ने अग्रणी योगदान दिया। अटल बिहारी की पावन स्मृति को नमन वंदन करते हुए उन्हें नए भारत के परिकल्पना पुरुष बताया और कहा कि सुशासन और प्रगति के अटल प्रतीक के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों समेत कार्यकर्ताओं आदमकद विशाल अटल बिहारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया तत्पश्चात सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके कार्यों कि सराहना की। कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाएं।

राष्ट्र को दिए योगदान पर अटल स्मृति प्रदर्शनी :

भाजपा द्वारा जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के उल्लेखनीय कार्यों का चित्रण करते हुए प्रदर्शनी में दर्शाया गया कि किस प्रकार पोकरण में सफल परमाणु बम परीक्षण में उन्होंने दृढ़ता दिखाई, साथी कारगिल युद्ध का सशक्त नेतृत्व, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना से देश की महानगरों को एक सूत्र में बांधने, सर्व शिक्षा अभियान सहित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लोकल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, जन आंदोलन सहित राम जन्मभूमि आंदोलन की अगुवाई, देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में योगदान, सांझा दलों की सरकार का नेतृत्व, संयुक्त राष्ट्र में पहली बार हिंदी में संबोधन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव और पार्टी संगठन को खड़ा करने में उनके अतुलनीय योगदान आदि की स्मृतियों के छायाचित्र प्रदर्शनी में लगाए गए। 

इनकी रही उपस्थित :

कार्यक्रम में जालौर जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, महंत तीर्थगिरी महाराज, एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, सहसंयोजक महिपाल चारण, भूपेंद्र देवासी, छगनलाल घांची, दिलीपसिंह मंडानी, नारायण देवासी,, रोहित खत्री, नारायणसिंह देलदर, रुपाराम देवासी, चिराग रावल, हार्दिक देवासी, गोपाल माली, अरुण ओझा, दीपेंद्रसिंह, भरत गर्ग, अजय भट्ट, कैलाश मेघवाल, गोविंद सैनी, अमृत सुथार, अनिल प्रजापत, हिम्मत छिपा, गीता पुरोहित, प्रीति चौहान, प्रकाश पटेल, रतन ग्रासिया सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post