भाजपा ने सिरोही जिले के तीन मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की

भाजपा ने सिरोही जिले के तीन मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की

सिरोही, 16 मई।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सिरोही नगर, कृष्णगंज एवं झाड़ोली मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी प्रमोद सामर, जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत की अनुशंसा पर की गई।

सिरोही नगर मंडल कार्यकारिणी
मंडल अध्यक्ष चिराग रावल के नेतृत्व में घोषित कार्यकारिणी में गोविंद सैनी, राजेन्द्र सिंह चौहान, मदन सेन, कल्पना पुरोहित, नारायण माली व माणकचंद सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रकाश पटेल और कैलाश मेघवाल को महामंत्री, जबकि ललित प्रजापत, हरिकिशन रावल, पूजा सिंह भायल, चेतना सुथार, लुंबाराम राणा और गोविंद माली मंत्री बनाए गए हैं। इंदरसिंह मकवाना को कोषाध्यक्ष, अमृत सुथार को मीडिया प्रभारी, शैतान सेन को सोशल मीडिया प्रभारी, शिवलाल जीनगर को कार्यालय मंत्री, ममता कुँवर को आईटी विभाग प्रभारी और रतन प्रजापत को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

कृष्णगंज मंडल कार्यकारिणी
मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी ने मोहब्बत सिंह, वीराराम चौधरी, वालाराम लोहार, दलपतसिंह काबा, पेराजराम देवासी और पुरुषोत्तम रावल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी हमीराराम मेघवाल और वेलाराम पुरोहित को दी गई है। मंत्री पद पर बसंत प्रजापत, प्रियंका कुंवर, ओटाराम चौधरी, पृथ्वीसिंह, रेखा गर्ग व खीमाराम नियुक्त किए गए हैं। बाबूभाई प्रजापत को कोषाध्यक्ष, सूरज कुमार प्रजापत को मीडिया प्रभारी, जितेन्द्र सिंह रावल को सोशल मीडिया प्रभारी, भंवर सिंह को कार्यालय मंत्री, रमेश कुमार माली को आईटी प्रभारी और श्याम अग्रवाल को प्रवक्ता बनाया गया है।

झाड़ोली मंडल कार्यकारिणी
मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र देवासी ने शिवलाल गहलोत, मीना खंडेलवाल, रेणू वर्मा, मूलशंकर पुरोहित, धुलाराम गरासिया और मोहनलाल प्रजापत को उपाध्यक्ष घोषित किया है। हिम्मत रावल नदिया और दिग्विजय सिंह को महामंत्री, जबकि कांता गरासिया, कैलाश पुरोहित, केसाराम मेघवाल, दक्षा प्रजापत, अचलाराम देवासी और मनोहरसिंह राणावत को मंत्री नियुक्त किया गया है। अर्जुनसिंह राव को कोषाध्यक्ष, राकेश राव को मीडिया प्रभारी, किशोर रावल को सोशल मीडिया प्रभारी, सुमित सेन को कार्यालय मंत्री, अरविंद कुमार को आईटी विभाग प्रभारी तथा चंदन कुम्हार को प्रवक्ता बनाया गया है।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यकारिणियां संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post