लीड बैंक का कार्य रहा सराहनीय :- अतिरिक्त जिला कलेक्टर
सिरोही, 10 दिसम्बर। आत्मा कृषि भवन, सिरोही में सितम्बर 2025 तिमाही की जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में तथा संयोजक जिला मार्गदर्शी अधिकारी उम्मेद राम मीणा द्वारा किया गया। बैठक में जिले के सभी बैंक अधिकारी, उनके नियंत्रक अधिकारी एवं विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोयल ने जिले के साख अनुपात को भारतीय रिज़र्व बैंक के मानक अनुसार 60 प्रतिशत करने पर विशेष जोर देते हुए, केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ऋण योजनाओं के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित कर वंचित लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।
वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले ग्रामीण व शहरी शिविरों में सभी बैंकर्स को भाग लेने के लिए निर्देशित किया एवं राज्य एवं केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी ऋण योजना एवं सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करें।
आरबीआई एलडीओ वीरेन्द्र चारण ने अदावी जमा-सूचना तक पहुँच का मार्ग” जिसे आरबीआई ने आम जनता के लिए लांच किया है ताकि लोग अपने नाम पर मौजूद “अनक्लेम्ड जमा/राशि” खोज सकें।
डीडीएम नाबार्ड डॉ. दिनेश प्रजापति ने जिले के पात्र एसएचजी समूहों को क्रेडिट लिंकेज प्रदान करने पर जोर दिया, ताकि जिले का साख अनुपात 60 प्रतिशत तक पहुँचे। वर्ष 2026-27 के लिए पीएलपी प्लान का भी अनुमोदन किया गया।
लीड बैंक अधिकारी उम्मेद राम मीणा ने अति. जिला कलेक्टर को आश्वस्त किया कि जिले का साख अनुपात 60 प्रतिशत करने हेतु सभी बैंक लगातार प्रयासरत हैं तथा आने वाली तिमाही बैठक तक इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से अधिक से अधिक ऋण वितरण करने एवं सभी सरकारी योजनाओं के पात्र आवेदकों के आवेदन पत्रों को आरबीआई निर्धारित समय-सीमा अनुसार निस्तारित कर बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने का आग्रह किया।
लीड बैंक अधिकारी ने सरकारी योजना के अंतर्गत प्राप्त कई आवेदन पत्र बैंक स्तर पर लंबित हैं, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि सभी लंबित आवेदन पत्रों का योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यथाशीघ्र परीक्षण कर निस्तारण करें तथा की गई कार्यवाही की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएँ एवं पूर्व सूचना देने के बावजूद बैंक प्रतिनिधि बैठक में अनुपस्थित रहे, जो अत्यंत खेदजनक है। कृप्या भविष्य में ऐसी स्थिति न रहें तथा उपस्थिति सुनिश्चित करें। बैठक में एक्सिस बैंक, एयूस्माल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे जिसे अध्यक्ष ने गम्भीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंकिता राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं/स्वयं-सहायता समूहों , क्लस्टर/फेडरेशन, आदि को वित्तीय सहायता, लोन और सब्सिडी दी जाती है, जिससे वे नया व्यवसाय शुरू कर सकें या मौजूदा व्यवसाय का विस्तार कर सकें।