गणतंत्र दिवस पर अल्का रावल सम्मानित, पंचायत में उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए मिली पहचान

गणतंत्र दिवस पर अल्का रावल सम्मानित, पंचायत में उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए मिली पहचान

पिंडवाड़ा।

26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय पिंडवाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती अल्का रावल, प्रशासक नया सानवाड़ा पंचायत, को पंचायत क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

श्रीमती अल्का रावल के कार्यकाल में पंचायत में आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए। उनकी कार्यशैली से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिला है।

गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें यह सम्मान मिलने पर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महिला नेतृत्व और सुशासन के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post