सिरोही में यमुना प्रवाह यात्रा का दो दिवसीय प्रवास, भाजपा करेगी ऐतिहासिक स्वागत

सिरोही में यमुना प्रवाह यात्रा का दो दिवसीय प्रवास, भाजपा करेगी ऐतिहासिक स्वागत

सिरोही
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यमुना प्रवाह यात्रा 28 व 29 नवम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर सिरोही जिले में पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक यात्रा के स्वागत की तैयारियां भाजपा संगठन ने भव्य स्तर पर की हैं। यात्रा की अगुवाई राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित और प्रधान करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि यात्रा 28 नवम्बर की सुबह शिवगंज पहुंचेगी, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक ढंग से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा पोसालिया, पालड़ी एम होते हुए हाइवे मार्ग से किवरली स्थित ब्रह्माकुमारी मानसरोवर शाम 4 बजे पहुंचेगी। यहां जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोकनृत्य के माध्यम से यात्रा का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। ठहरने, भोजन व जलपान की समुचित व्यवस्था मानसरोवर परिसर में की गई है। शाम 7 बजे सभी प्रतिनिधियों को तहलेटी स्थित प्रकाशमणि पार्क में वोटर लेजर शो का अवलोकन कराया जाएगा।

प्रभारी खत्री ने बताया कि 29 नवम्बर को सुबह 6 बजे मानसरोवर परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में मेडिटेशन सत्र आयोजित होगा। इसके बाद सुबह 7 बजे परिसर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। सुबह 8 बजे प्रियदर्शी भोजनशाला में अल्पाहार के उपरांत यात्रा सुबह 10 बजे तहलेटी से आबूरोड के लिए रवाना होगी। आबूरोड में दरबार स्कूल से हरियाणवी चौराहा तक व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रस्तावित है।

जनसंपर्क के पश्चात यात्रा को गुजरात के लिए रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post