पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन

सिरोही, 8 मार्च।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा सिरोही नगर मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास व पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सिरोही के कालका माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पश्चात अर्बुदा गौशाला में गौमाता की पूजा कर उन्हें हरा चारा खिलाया गया।

महिला सशक्तिकरण का संदेश

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक रहा। महिलाओं की मेहनत, संघर्ष और संकल्प ने उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाई है।

सेवा कार्य: मरीजों के बीच फल वितरण

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन और महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय जिला अस्पताल और जनाना अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा को अस्पताल में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

भाजपा नेताओं ने जनाना अस्पताल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने वहां भोजन किया और खाद्य गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इनमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, वरिष्ठ कार्यकर्ता भूबराम माली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, महिला मोर्चा की मनी देवी, दमयंती डाबी, गीता पुरोहित समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



Post a Comment

Previous Post Next Post