महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सिरोही, 8 मार्च।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिरोही में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा के सानिध्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में केक काटकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास व संघर्ष से रचा इतिहास

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने मेहनत और आत्मविश्वास से इतिहास रचा है। उन्होंने कहा, "आज भारत की राष्ट्रपति एक महिला हैं, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ने से अब लड़का-लड़की में भेदभाव खत्म हो रहा है।"

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

महिलाओं ने मेहनत, संघर्ष और संकल्प से बनाई अपनी पहचान

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा, "आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और तेजी से बदलाव ला रही हैं। हर बेटी को पढ़ना चाहिए ताकि वह अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं ले सके।"

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि भारत सदियों से महिलाओं को शक्ति का प्रतीक मानता आया है। प्रत्येक महिला को स्वयं का आकलन कर अपने संकल्पों को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

महिला आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने बताया कि आरसेटी में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कोर्स कराए जाते हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें।

आरसेटी निदेशक कैलाश गहलोत ने बताया कि संस्थान गरीब और बीपीएल परिवारों की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही, प्रशिक्षण के बाद बैंकों से लोन उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी जाती है।

इस अवसर पर भूतगांव में संचालित जुट प्रोडक्ट्स उद्यम की 25 युवतियों और अचपुरा गांव में संचालित सोप एंड डिटर्जेंट मेकिंग की 28 युवतियों ने भी भाग लिया।

महिला सशक्तिकरण को समर्पित भाजपा

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, उनके अधिकारों, उपलब्धियों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री प्रकाश रावल ने किया।

कार्यक्रम में शामिल गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, भाजपा जिला महामंत्री सीमा त्रिवेदी, जिला मंत्री पायल जोरावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता भूबराम माली, बाबूलाल सगरवंशी, नारायण देवासी, मीडिया प्रभारी मंजुला चारण, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, महिपाल चारण, लोकेश खंडेलवाल, महेंद्र माली, प्रवीण राठौड़, शंकर सिंह परिहार, मनी देवी, दमयंती डाबी, गीता पुरोहित, आरसेटी स्टाफ महिपाल चौधरी, विवेक माली, भंवरलाल, जुट प्रोडक्ट्स उद्यमी ट्रेनर शीतलबेन सुथार एवं देवराज हार्दिक देवासी, रामलाल मेघवाल, प्रकाश पटेल, गोविंद माली, माणकचंद सोनी, राजेंद्र सिंह चौहान, कैलाश मेघवाल, गोविंद सेनी, इंदरसिंह मकवाना, रामेश्वर कंसारा, हिम्मत छिपा, सोनिया, जितेंद्र गर्ग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के संदेश को मजबूती से प्रस्तुत किया।






Post a Comment

Previous Post Next Post