ऑनलाइन आवेदन शुरू | राजस्थान प्री D.El.Ed (BSTC) 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी
जयपुर।
राजस्थान में शिक्षक प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान प्री D.El.Ed (BSTC) प्रवेश परीक्षा 2026-27 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
योग्यता
प्री D.El.Ed (BSTC) परीक्षा के लिए 12वीं उत्तीर्ण एवं 12वीं में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://predeledraj2026.com
पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
प्री D.El.Ed (BSTC) परीक्षा शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है, ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
#bstc