भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के साथ चलने का लिया संकल्प

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के साथ चलने का लिया संकल्प

सिरोही,6 अप्रैल।भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है,भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 45 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं  बाबूलाल सगरवंशी, भूबाराम माली, बद्री भाई माली, छगनलाल मिस्त्री, मनोरमा भट्ट, कल्पना पुरोहित, मंजू देवी पुरोहित, विमल जी सिंघी के घरों पर जाकर पार्टी का दुपट्टा, टोपी,पहना कर स्वागत -सत्कार किया गया साथ ही पार्टी का झंडा घर पर फहराया गया तत्पश्चात् सभी का मुंह मीठा कर स्थापना दिवस का भव्य आगाज किया गया।कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने  पार्टी की रीति और नीति के साथ चलने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा व विशाल वैचारिक संस्थान है। आज हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के साक्षी बन रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है।हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया।भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और तब से लेकर आज तक पार्टी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल, रामलाल मेघवाल, नगर उपाध्यक्ष गोविंद माली, नगर मंत्री राजेंद्र सिंह चौहान ,गोविंद सैनी,अजय भट्ट, रमजान खान,प्रकाश मेघवाल इंदर सिंह मकवाना ,गोविंद सिंह बारड ,प्रवीण राठौर, रतन प्रजापत,महेंद्र सिंह परमार, चुन्नीलाल पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post