भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सिरोही में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सिरोही में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सिरोही, 9 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सिरोही आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके एक दिवसीय दौरे के तहत सिरोही पहुंचने पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया।

रविवार को जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सिरोही स्थित मंत्री ओटाराम देवासी के सेवा केंद्र पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा, तलवार और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राठौड़ ने सिरोही से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव में पूरी ऊर्जा से जुटने का आह्वान किया।

इसके बाद मदन राठौड़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस स्वागत समारोह में जिला प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, दीपाराम पुरोहित, नरपत सिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से सिरोही के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए प्रेरणादायक बताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post