केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन एवम शिलान्यास को लेकर सांसद चौधरी मिले केंद्रीय मंत्री से
दिल्ली, शुक्रवार को जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान सांसद चौधरी ने प्रधान को केंद्रीय विद्यालय को खोलने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित कर सिरोही आने का न्योता दिया।चौधरी ने कहा कि सिरोही पुराना भवन में संचालित विद्यालय का उद्घाटन एवम सिरोही शिवगंज पर प्रसतावित विद्यालय का शिलान्यास करने के लिए निवेदन किया इस अवसर पर मंत्री ने सांसद चौधरी को आश्वस्त किया कि जल्द ही वे खुद सिरोही आकर विद्यालय का उद्घाटन एवम शिलान्यास करेगे।