पंचायत की ग्राम सभा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ में बीडीओ ने जानकारी साझा की

पंचायत की ग्राम सभा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ में बीडीओ ने जानकारी साझा की

नया सानवाड़ा अटल सेवा केन्द्र में आज ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें जनाधार के प्लेटफार्म से हस्तांतरित लाभों के प्रशासनिक प्रतिवेदन का सामाजिक अंकेक्षण करना व मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के बारे में चर्चा कि गई  एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के बारे में पंचायत समिति पिंडवाड़ा विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी  ने कहा कि जल बचाना ही जीवन बचाना है धरती पर बढ़ता जल संकट ही हमारे लिए चेतावनी है। 


आईए  आज से ही पानी बचाने का संकल्प लें। वर्षा जल संचयन अपनाएं जरुरत के हिसाब से पानी का  उपयोग करें। अधिक से अधिक पेड़ लगाए जल नहीं रहेगा तो जीवन भी नहीं रहेगा आईए सभी मिल कर जल संचयन का अभियान चलाया हर नागरिक  को एक पेड़ लगाना चाहिए व उसको अपने बेटे की तरह पालन पोषण कर बड़ा करना चाहिए।जल व पर्यावरण के बीना जनजीवन अधुरा है। हम प्रक्रति की रक्षा करनी चाहिए हमें अपने आसपास के लौगौ को घर घर जा समझाना है।

ग्राम विकास अधिकारी नैनाराम लोहार ने बताया कि कल के लिए जल सहजने के लिए प्रेरित किया हमे आने वाले कल को लेकर पानी के महत्व को समझना चाहिए जल है तो कल है। आईए हम मिल कर जल संरक्षण का संकल्प लें  हर बुदं अमुलय है इसे व्यर्थ न बहाऐ । वर्षा जल संचयन अपनाएं और आने वाली पीढ़ियों  के लिए जल संचयन करें। 

सरपंच अलका रावल ने कहा
जल हमारे जीवन का सबसे अनमोल आधार है  यदि आज हम पानी  की हर एक एक बूंद को नहीं बचायेंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट पैदा हो जायेगा। हमारे घरों में नल से पानी आता है। पानी का टांका भर जाये तो अन्दर का वाल बंद कर देना चाहिए ताकि व्यर्थ पानी भी नहीं बहे और अन्तिम घर तक  भी पानी पहुंच सके। 

जल संरक्षण अभियान को लेकर अटल सेवा केन्द्र  ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें लौगौ को जल संरक्षण अभियान के महत्व के बारे में समझाया गया फिर बीडीओ की उपस्थिति में सबको जल संरक्षण की सपत दिलवाई गई उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गों  ढोल घमाकों व गांव की महिलाओं व राजविका से रमीला रावल व कमला मेघवाल के नेतृत्व में गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अम्बे माताजी मंदिर में पहुची वहां महिलाओं ने मंगल गीत गा कर पीपली की पुजा अर्चना की गई।

सभी में प्रसादी के रुप गुड बांटा गया इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक मंछाराम मीणा  आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनिता मीणा,पटवारी मनीषा देवड़ा पशुधन निरक्षक तनु गोरावत वार्ड पंच लीला मेघवाल मेट 
समिया,मेट पुजा देवासी गोदावरी रावल सुशीला रावल , गांव के कई लौंग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post